Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधजल संस्थान के दो इंजीनियर निलंबित, एक पर अपने बेटे को ठेके...

जल संस्थान के दो इंजीनियर निलंबित, एक पर अपने बेटे को ठेके देने का आरोप

जल जीवन मिशन के तहत अपने ही बेटे के ठेके देने के आरोपी इंजीनियर सहित जल संस्थान के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। पेयजल सचिव नितेश झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए। पौड़ी सब डिवीजन में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा पर आरोप था कि उन्होंने अपने ही बेटे को ठेके दिए हैं। मामले की जांच जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके शर्मा ने की। जांच में पता चला कि राकेश कुमार वर्मा ने अपने बेटे को एक वर्ष के अंतराल में जल जीवन मिशन की 11 योजनाएं और दो जिला योजनाएं आवंटित की।

जांच अधिकारी की सिफारिश पर सचिव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दूसरा मामला ऊधमसिंह नगर में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तरुण शर्मा का है। उन पर आरोप है कि वह मेडिकल लीव पर गए। अवकाश से वापस आए तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना खुद ही चार्ज ग्रहण कर लिया। इसकी जांच भी सीजीएम एसके शर्मा ने की। उनकी सिफारिश के आधार पर तरुण शर्मा को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन का आरोप मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments