Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजानिए क्यों बोल पड़े उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, हमारे यहां...

जानिए क्यों बोल पड़े उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, हमारे यहां उम्र नहीं पूछते

क्यों पूछ रहे हैं आप ऐसा। हमारे यहां भाजपा में ऐसा नहीं पूछते। पता लगा कि उन्होंने कह दिया कि आपका पूरा हो गया, अब जाओ। कांग्रेस की तरह नहीं कि जब तक चल रहे हैं, चल रहें हैं, घिसट रहे हैं।’ यह चुटीला जवाब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस सवाल पर दिया, जब उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए त्रिवेंद्र की उम्र पूछ ली।

सोमवार को कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत डोईवाला चुनाव क्षेत्र के दौरे पर थे। सोमवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन भी था। ऐसे में कार्यक्रम से लौटते हुए हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर उन्हें बधाई देने पहुंच गए, जहां हरीश रावत उम्र पूछते ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें यह जवाब दे डाला।

कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच शुरू से ही काफी दिलचस्प रिश्ता रहा है। जुलाई 2018 में हरीश रावत की आम पार्टी में तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत भी खास मेहमान बनकर पहुंचे थे। इसके अलावा समय-समय पर हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफ भी करते रहे हैं। हालांकि, मौका पड़ने पर वह राजनीतिक कटाक्ष करने से भी नहीं चूकते। सोमवार को हुई इस मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिस पर काफी रोचक प्रतिक्रियां भी सामने आईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments