Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

देहरादून । उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज घोषित हो गया। सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड कार्यालय में परीक्षाफल घोषित किया।

इंटरमीडिएट में जसपुर की ब्यूटी वत्सल ने उत्तराखंड टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर नैनीताल के युगल जोशी हैं। हाईस्कूल में टिहरी के गौरव सकलानी ने उत्तराखंड टॉप किया है।

रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नहीं हुआ, क्योंकि यह वेबसाइट खराब है, जिसकी वजह से सिर्फ एनआईसी की वेबसाइट पर ही परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।

एनआईसी की वेबसाइट पर ही परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in  पिछले एक माह से खराब है।

वेबसाइट सही कराने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक वेबसाइट सही नहीं हो पाई है। ऐसे में अब uaresults.nic.in पर रिजल्ड अपलोड किया गया है।

इस वर्ष हाईस्कूल में 147588 और इंटर में 119216 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 2 लाख 66 हजार 804 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments