Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधजीजा ने की साले की हत्या, हुआ फरार पुलिस, तलाश में जुटी

जीजा ने की साले की हत्या, हुआ फरार पुलिस, तलाश में जुटी


देहरादून। संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामलंे की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला पारिवारिक बताया जा रहा है। गरमा गरमी में बात हत्या तक पहुंच गई।


बता दे कि प्रेमनगर के विंग नंबर 7 में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सुनील नामक युवक की उसकी जीजा ने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस को आरोपी पवन के भागने का वीडियों सीसीटीवी पुटेज से मिल गया है।
एसपी सिटी स्वेता चैब ने बताया कि पवन जिसकी शादी 2015 में दून निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में अनबन होने लगी।

जिसके बाद दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चलने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी पवन की गाजियाबाद में फैक्ट्री है। वह अपने बच्चों से मिलने दून आया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया। बातो ही बातो में दोनों के बीच तकरार बढ़ने लगी। जिसके बाद पवन ने गुस्से में आकर अपने साले सुनील की धारदार हत्यार से गला रेत कर हत्या कर दी। साले के शव को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। इस दौरान एक औरत की नजर सुनील की ओर गई। जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सभी सबूत जुटा लिये हैं। एसपी सिटी स्वेता चैबे का कहना है कि जल्द मामलें का खुलासा कर दिया जायेगा। पुलिस अरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments