Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजी-20 सम्मेलन: विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर छोलिया नृत्य से किया गया...

जी-20 सम्मेलन: विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर छोलिया नृत्य से किया गया स्वागत, तुलसी की माला पहनाई गई

जी-20 बैठक के लिए पहुंचे विदेशी मेहमानों

जी-20 की बैठक के लिए दो विदेशी मेहमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिनका पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। इसके बाद मेहमान नरेंद्र नगर के लिए रवाना हुए। स्वागत से विदेशी मेहमान अभिभूत दिखे। कुछ देर वह कलाकारों के बीच भी रहे।

बुधवार सुबह विदेशी मेहमान इंडिगो की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां तुलसी माला पहनाकर वाद्य यंत्रों से बेडु पाको बारमासा गीत बजाकर मेहमानों का स्वागत किया।

एसडीएम डोईवाला ने विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में बताया। कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमान नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments