Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजी-20 सम्मेलन के चलते कल से प्रभावित हो सकती हैं दिल्ली की...

जी-20 सम्मेलन के चलते कल से प्रभावित हो सकती हैं दिल्ली की बसें, निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

देहरादून। उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली परिवहन निगम की बसें कल गुरुवार रात नौ बजे से प्रभावित रह सकती हैं। दरअसल, सात से 10 सितंबर तक जी-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली पुलिस ने काफी मार्ग परिवर्तित किए हैं। इसमें अंतरराज्यीय बसों का दिल्ली में प्रवेश भी रोका जा सकता है। हालांकि, परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि अभी प्रवेश रोकने को लेकर कोई आदेश नहीं आए हैं, लेकिन दिल्ली में रिंग रोड पर बसों को रोका जा सकता है। इस स्थिति में बसों का संचालन दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा से किया जाएगा।

दिल्ली के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम करीब साढ़े चार सौ बसों का नियमित संचालन प्रदेशभर से करता है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश व हरियाणा परिवहन की बसें भी उत्तराखंड के विभिन्न डिपो से दिल्ली या दिल्ली होकर आगे के लिए संचालित होती हैं।

जी-20 सम्मेलन के चलते होगी यात्रियों को परेशानी
दिल्ली में सात से 10 सितंबर तक जी-20 सम्मेलन के कारण दिल्ली पुलिस की ओर से उत्तराखंड परिवहन विभाग को अंतरराज्यीय बसों, भार वाहन व टैक्सी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि सात सितंबर की रात्रि नौ बजे से 10 सितंबर की रात्रि 12 बजे तक दिल्ली में कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे। इसके साथ ही कुछ मार्गों पर वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।

दिल्ली में रोकी जा सकती हैं बसें
दिल्ली पुलिस ने मार्ग परिवर्तन के अनुसार बसों व अन्य वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें बताया गया है कि बसों को दिल्ली सीमा पर रिंग रोड पर रोका जा सकता है। दिल्ली पुलिस के पत्र के उपरांत उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने समस्त डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को मार्ग की स्थिति के अनुसार बसों का संचालन करने के आदेश दिए हैं। सभी चालक व परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर दिल्ली सीमा पर बसों को रोका जाता है तो बसों का संचालन सीमा क्षेत्र से ही किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments