Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजुलाई में होगी सभी निजी विश्वविद्यालयों में परीक्षा

जुलाई में होगी सभी निजी विश्वविद्यालयों में परीक्षा

देहरादून। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सभी निजी विश्वविद्यालयों ने जुलाई माह में परीक्षा कराने पर सहमति दी है। जून में उन विषयों की ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी, जिनमें प्रेक्टिकल नहीं हैं।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने बुधवार को विधानसभा स्थित कक्ष में निजी विश्वविद्यालयों के चेयरमैन, कुलपतियों व कुलसचिवों के साथ वार्ता की। बैठक में छात्रों की पढ़ाई, परीक्षाओं के आयोजन और कर्मचारियों के वेतन समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। निजी विश्वविद्यालयों ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई पूरी कराई जा चुकी है। लिहाजा वे परीक्षाओं के लिए तैयार हैं। यह भी तय किया गया कि नए छात्रों का ऑनलाइन प्रवेश जुलाई से कराया जाएगा।

ऑनलाइन बैठक में उच्च शिक्षा सचिव विनोद रतूड़ी, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक कुमकुम रौतेला, उप निदेशक एएस उनियाल, ग्राफिक एरा के कुलाधिपति कमल घनसाला, क्वांटम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय गोयल, स्वामी राम हिमालयन विवि के कुलपति विजय धस्माना, आइएमएस विवि के कुलपति अमित अग्रवाल, उत्तरांचल विवि के कुलपति प्रो राजेश बहुगुणा, पेट्रोलियम विवि के कुलसचिव वीरा दत्ता मौजूद रहे। सरकारी विवि के कुलपतियों के साथ विभागीय मंत्री की बैठक गुरुवार को होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments