Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजोशीमठ को नजरंदाज करना संभव नहीं: कर्नल कोठियाल

जोशीमठ को नजरंदाज करना संभव नहीं: कर्नल कोठियाल

वरिष्ठ भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल का कहना है कि जोशीमठ में राहत व पुनर्वास के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जोशीमठ की महत्ता को देखते हुए इसको नजरंदाज करना संभव ही नहीं है।

भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सभी जोशीमठ वासियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ की जमीनी बनावट ऐसी है कि उसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता। कारण यह कि चीन सीमा तक पहुंच के लिए जोशीमठ प्रमुख रास्ता है।

बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब का रास्ता भी यहीं से निकलता है। नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का रास्ता भी जोशीमठ से होकर ही गुजरता है। ऐसे में जोशीमठ कहीं से नजरंदाज नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा राहत के लिए हर संभव कदम उठा रही है। विज्ञानियों की टीमें अपने कार्य में जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments