Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच रानीपोखरी का पुल ध्वस्त, कई वाहनों...

जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच रानीपोखरी का पुल ध्वस्त, कई वाहनों के बहने की खबर; कुछ फंसे, देखें विडियो

ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे रानीपोखरी के ऊपर बना पुल टूट गया। उस वक्त पुल के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे। वाहनों के बहने की जानकारी सामने आई है। पुल का जो हिस्सा टूटा है वहां कुछ वाहन फस गए हैं और कुछ पलट गए हैं। वहीं, पुल के टूटने से ऋषिकेश का दून से संपर्क कट गया है। 

रानीपोखरी थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि नदी में बीते रोज से ही भारी मात्रा में पानी आ रहा था। पुल के दोनों किनारों पर पानी टक्कर मार रहा था। पेट्रोल पंप की दिशा में भू कटाव भी हुआ है। नदी के तेज प्रवाह के कारण पुल के मध्य में स्थित पुस्ते छतिग्रस्त हो गए। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

 

पुल के बीच में फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश हो रही है। इस पुल के टूट जाने से गढ़वाल मंडल का राजधानी और एयरपोर्ट से सड़क संपर्क टूट गया है। देहरादून जाने वाले जो भी वाहन ने वह अब नेपाली फार्म बाया भानिया वाला होकर भेजे जा रहे हैं।

सहस्रधारा में सड़क का एक हिस्सा बहा

देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश के कारण सहस्रधारा में नदी उफान पर आ गई, जिसके चलते भू-कटाव के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया। खैरी मान सिंह में बारिश से सड़क और पुस्ते को काफी नुकसान पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments