Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डज्ञान देने की जगह पीड़ित व्यक्ति की सेवा करें :अजेय

ज्ञान देने की जगह पीड़ित व्यक्ति की सेवा करें :अजेय

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष,और सभी पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय एवं कुंदन लटवाल प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तराखंड ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

भाजपा के माननीय प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने सभी जिला अध्यक्षों एवं जिलों के प्रभारियों से “सेवा ही संगठन” के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोरोना काल के दौरान किये जा रहे सेवा कार्यों का व्रत लिया एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने कहा कोरोना महामारी के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने अपने घरों से निकलकर लोगों तक मदद पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा  कार्यकर्ता मास्क, सैनिटाइजर, भोजन ,राशन ,चिकित्सीय मदद जैसे प्लाज्मा ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था, ब्लड की व्यवस्था या एंबुलेंस की व्यवस्था या वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करना, जगह-जगह सैनिटाइज करवाना और लोगों को कोरोना महामारी में कैसे बच के रहे इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।

अजेय ने कहा कोराना से कैसे बचना है इसके लिए हमे निरन्तर जागरूकता अभियान चलाना है। उन्होंने जिलाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर तीन-तीन गांवों की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के एक एक कार्यकर्ता को देना सुनिश्चित करें जिनका कार्य होगा कि उन गांव में जो लोग कोरोना पीड़ित है या किसी भी अन्य बीमारी से पीड़ित है उनकी सेवा करना। उन्होंने कहा आजकल लोग सेवा करने जगह ज्ञान अधिक देने लग जाते है जो हमे नही करना है बल्कि हमे पीड़ित व्यक्ति की सेवा करनी है।

उन्होंने कहा प्रत्येक वेक्सिनेशन सेंटर में दो-दो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाए जो सेंटर में आ रही समस्याओं से पार्टी को अवगत कराएगा। 

अजेय ने कहा भारतीय जनता पार्टी कोरोना काल मे पीड़ितों की सेवा कर रही है मगर दूसरी ओर अन्य राजनैतिक दल इस विपत्ति के समय में भी राजनीति कर रही है जो कि नही करनी चाहिए। उन्होंने कहा यह समय सेवा करने का है न कि राजनीति करने का।
उन्होंने कहा आप लोगो को भी अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में भी सकारात्मक चीजे डालनी चाहिए। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को
सोशल मीडिया का किस प्रकार से सही उपयोग हो इसके लिए भी कई टिप्स दिए।

कुंदन लटवाल प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा ने कहा कि अजेय ने जो अपेक्षा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से की है उस पर युवा मोर्चा के हर एक कार्यकर्ता खरा उतरेगा। उन्होंने कहा पर्वतीय क्षेत्रो में यह महमारी न फैले इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरी तरह से तैयार है।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजन बरगली, प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सागर गोयल रवि पाल, प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, सुधीर जोशी दिव्य राणा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी संजीव चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित नारंग, नेहा शर्मा अंजलि सेमवाल, और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और जिलों के मीडिया प्रभारी व जिलों के सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments