Tuesday, March 10, 2026
Homeदेहरादूनझंडे जी मेले में निकली भव्य नगर परिक्रमा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

झंडे जी मेले में निकली भव्य नगर परिक्रमा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

देहरादून। श्री झंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन मंगलवार को भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। श्री दरबार साहिब से शुरू हुई इस परिक्रमा में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही संगत बड़ी संख्या में दरबार साहिब में एकत्रित हो गई थी, जिसके बाद विधिवत नगर परिक्रमा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि गुरु की शरण में आने से ही मनुष्य को सच्चे मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता है। गुरु की वाणी अमृत के समान है, जो मानव जीवन को पवित्र और सफल बनाती है। उन्होंने कहा कि भक्ति, सेवा और सत्कर्म ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से गुरु का स्मरण करता है, उस पर सद्गुरु की असीम कृपा बरसती है।

नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब से शुरू होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड, एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, चकराता रोड, घंटाघर और पलटन बाजार होते हुए पुनः श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ परिक्रमा में भाग लिया और जगह-जगह संगत का स्वागत किया गया।

इस दौरान एसजीआरआर बॉम्बेबाग में श्रद्धालुओं को गन्ने का प्रसाद वितरित किया गया। मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि नगर परिक्रमा दूनवासियों के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण होता है, जब देश-विदेश से आई संगत उनके बीच होती है।

इसके अलावा श्री दरबार साहिब परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 200 यूनिट रक्तदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments