Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटनकपुर-देहरादून के बीच चलेगी जनशताब्दी रेल, केंद्रीय मंत्री ने दी स्‍वीकृति

टनकपुर-देहरादून के बीच चलेगी जनशताब्दी रेल, केंद्रीय मंत्री ने दी स्‍वीकृति

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार देर शाम चार दिनी दौरे पर नई दिल्ली में हैं। मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना तकनीक अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने के मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखण्ड में बीएसएनएल के 1206 मोबाइल टावर की स्वीकृति दी।

टनकपुर-देहरादून के बीच चलेगी जनशताब्दी रेल
मुख्यमंत्री ने टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा शुरू किये जाने का भी अनुरोध किया। उन्‍होंने रूड़की-देवबन्द रेल परियोजना के सम्बन्ध में राज्य सरकार की ओर से अब तक प्रदत्त अंशदान की धनराशि 296.67 करोड़ को अंतिम करते हुए 50 प्रतिशत अंशदान के सापेक्ष शेष देय धनराशि 99.01 करोड़ का भुगतान करने से राज्य सरकार को मुक्त करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को नेरोगेज के स्थान पर ब्रोडगेज बनाये जाने, हरिद्वार- देहरादून रेल लाइन को डबल लेन बनाने, हर्रावाला रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण, ऋषिकेश -उत्तरकाशी रेल लाइन तथा किच्छा- खटीमा रेल लाइन के निर्माण हेतु भी अनुरोध किया।

जिनके संबंध में रेल मंत्री द्वारा सहमति व्यक्त की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा टनकपुर से दिल्ली के मध्य चलने वाली पूर्णागिरी जन शताब्दी की यात्रा अवधि को कम करते हुए 05-06 घंटों में यात्रा पूर्ण कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार शाम चार बजे दिल्ली में स्‍वतंत्रता के अमृत महोत्‍सव कार्यक्रम के लिए गठित राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments