Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटपकेश्वर महादेव मंदिर तीन दिन के लिए रहेगा बंद 

टपकेश्वर महादेव मंदिर तीन दिन के लिए रहेगा बंद 

देहरादून। देहरादून में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर तीन दिन के लिए बंद रहेगा। सोमवार सुबह मंदिर प्रबंधन समिति के कहने पर पुलिस ने मंदिर के मुख्य द्वार पर बेरिकेड लगाकर बंद कर दिया। वहीं, मंदिर में कोरोना का मामला सामने आने की जानकारी से मंदिर बंद करने को लेकर टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 महंत कृष्णगिरी महाराज का कहना है कि मंदिर कोरोना के कारण बंद नहीं किया गया है, गणेश विसर्जन को लेकर यहां आजकल भीड़ ज्यादा हो जाती है। लोग गणपति प्रतिमा विसर्जन के बाद काफी संख्या में मंदिर पहुंच जाते हैं। इसलिए तीन दिन तक मंदिर बंद रहेगा। गुरुवार को मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोलने पर विचार किया जाएगा। वहीं, टपकेश्वर महादेव सेवादल के महासचिव महेश खंडेलवाल ने भी मंदिर में किसी को कोरोना संक्रमण होने से मना किया। बता दें, कि टपकेश्वर महादेव मंदिर में लोगों की आस्था है औऱ हर दिन यहां काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments