Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी में पांच लोगों को होम क्वारंटाइन के निर्देश

टिहरी में पांच लोगों को होम क्वारंटाइन के निर्देश

नई टिहरी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नई टिहरी के ई-ब्लॉक और जे-ब्लॉक में रहने वाले पांच लोगों को होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं कुछ दिन पहले एम्स से लौटकर आए स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों को जीएमवीएन में बनाए क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है।

एम्स ऋषिकेश से लौटकर आए स्वास्थ्य विभाग के एक चालक और अन्य कर्मचारी को प्रशासन ने होम क्वारंटाइन किया था। दोनों ही उसे नहीं मान रहे थे और खुले में घूम रहे थे। इसके बाद प्रशासन की टीम ने बीती शाम दोनों को जीएमवीएन में बने क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया। वहीं जे-ब्लॉक व ई-ब्लॉक में बीते रोज देहरादून से आए पांच लोगों के घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और सभी को 14 दिन तक घर पर ही रहने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments