Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनटिहरी में भालू का आतंक जारी, जंगल में घास काटने गए व्यक्ति...

टिहरी में भालू का आतंक जारी, जंगल में घास काटने गए व्यक्ति पर हमला

टिहरी। जिले में भालू के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सरुणा केमर गांव का है, जहां जंगल में घास काटने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सरुणा केमर गांव निवासी टीकाराम जोशी रोज की तरह जंगल में घास काटने गया था। इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में टीकाराम के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

ग्रामीणों में भालू के लगातार बढ़ते हमलों को लेकर दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments