Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनडीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर...

डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

देहरादून। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विकासखंड चकराता के ग्राम क्वासी स्थित इंटर कॉलेज प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि इस शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनता को एक ही स्थान पर कई सेवाएं देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं प्रोबेशन विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान व परित्यक्ता पेंशन, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा शादी अनुदान से संबंधित कार्य किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, नशामुक्ति काउंसलिंग, नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण किया जाएगा। अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैंप में ही कार्ड बनाए जाएंगे।

आईसीडीएस विभाग कुपोषित बच्चों, किशोरियों व महिलाओं का चिन्हीकरण कर पोषाहार उपलब्ध कराएगा। ग्राम्य विकास विभाग मनरेगा, जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना, एनआरएलएम से संबंधित सेवाएं देगा। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड सत्यापन, संशोधन व निर्गत किए जाएंगे। कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध, रेशम विभाग किसानों को बीज, दवाइयां, यंत्र एवं योजनाओं का लाभ देंगे।

इसके अतिरिक्त विद्युत व पेयजल विभाग बिल सुधार, नए कनेक्शन, लोनिवि व सिंचाई विभाग सड़कों व सिंचाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे। राजस्व विभाग आय, जाति, निवास, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार निर्माण व संशोधन तथा पेंशन प्रकरणों का निस्तारण करेगा। श्रम विभाग श्रमिक कार्ड निर्माण व नवीनीकरण करेगा, वहीं पर्यटन विभाग होम स्टे व स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान करेगा। शिविर में यूसीसी पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments