Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडीएम की सख्ती का दिखा असर, फील्ड में उतरे स्मार्ट सिटी अधिकारी;...

डीएम की सख्ती का दिखा असर, फील्ड में उतरे स्मार्ट सिटी अधिकारी; व‍िभिन्‍न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून: स्मार्ट सिटी के कार्यों को चाक चौबंद बनाने के लिए जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को नोटिस जारी करने व जल संस्थान के कार्यों की जांच के आदेश देने के बाद अधिकारियों को सुस्ती से बाहर निकलने की हिदायत दी है। इसका असर भी दिखा और बुधवार को स्मार्ट सिटी कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) पदम कुमार ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने निर्देश दिए कि स्मार्ट रोड के तहत विभिन्न कार्यों में बाधा बन रहे बिजली के खंभों व होर्डिंग को हटाया जाए। वहीं, ईसी रोड और परेड ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने निर्माण कंपनी को काम में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक व मासिक कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा मुख्य महाप्रबंधक ने सभी स्मार्ट टायलेट के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 20 मई तक सभी के काम पूरे कर दिए जाएं। इस दौरान उन्होंने शिशु पालन केंद्र के निर्माण में तेजी लाने को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए। अंत में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण के लिए रोडवेज वर्कशाप का भी दौरा किया। यहां अधिकारियों से कहा गया कि वह वर्क प्लान समेत प्री-कंस्ट्रक्शन डिजाइन व ड्राइंग प्रस्तुत करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments