Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनडीएम के निर्देश पर 1 दिसंबर को इठारना में बहुउद्देशीय शिविर, 25...

डीएम के निर्देश पर 1 दिसंबर को इठारना में बहुउद्देशीय शिविर, 25 से अधिक विभाग एक ही छत के नीचे देंगे सेवाएं

मुख्यमंत्री की प्रेरणा और जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में देहरादून जिले के विकासखंड डोईवाला के सुदूरवर्ती ग्राम इठारना में 1 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और जनमानस की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।

शिविर में 25 से अधिक विभाग एक ही छत के नीचे मौजूद रहेंगे और पेंशन, स्वास्थ्य जांच, प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रमिक पंजीकरण कार्ड, स्थायी निवास, रोजगारपरक प्रशिक्षण सहित सभी प्रकार की औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी की जाएंगी।

डीएम सविन बंसल ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ पहुंचकर जनमानस को सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ प्रदान करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही को अक्षम्य माना जाएगा।

शिविर के दौरान बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, अस्पतालों सहित विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं पर जननिवेश का सोशल ऑडिट भी किया जाएगा। साथ ही डीएम समेत अधिकारी ग्रामीणों के साथ पगडंडियाँ भी नापेंगे, जिससे क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं का आकलन सीधे धरातल पर किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ बिना बाधा मिले। इठारना में आयोजित यह बहुउद्देशीय शिविर जनमानस को सभी सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments