Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडीएवी और डीबीएस के आठ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से किया सम्मनित

डीएवी और डीबीएस के आठ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से किया सम्मनित

देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के आठवें दीक्षा समारोह में डीएवी और डीबीएस कॉलेज के आठ छात्रों को स्वर्ण पदक सम्मनित किया गया। यह पुरस्कार ऑनलाइन केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया। एमए राजनीति विज्ञान विषय में विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक पाकर डीएवी पीजी कॉलेज की शोभा सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, एमए समाजशास्त्र में डीएवी पीजी कॉलेज के ही राजेंद्र सिंह ने स्वामी रामतीर्थ स्मृति स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एमए इतिहास में लक्ष्मी त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही एमए मास कम्युनिकेशन में सचिन पुरोहित और चित्र जोशी दोनों को ही स्वर्ण पदक मिला।

डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि पूर्व में भी डीएवी कॉलेज के विद्यार्थी अलग-अलग क्षेत्रों न्यायिक सेवा, सिविल, उच्च शिक्षा और समाज सेवा में कॉलेज ही नहीं मगर राज्य का भी नाम रोशन करते रहे हैं। उन्हें आशा है कि भविष्य में भी डीएवी कॉलेज के विद्यार्थी समाज में एक मिसाल पैदा करते रहेंगे। प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना, मुख्य नियंता मेजर अतुल सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. जीवन मेहता, डॉ. एसपी जोशी, डॉ. डीके त्यागी और मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर में ने सभी स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

उधर, डीबीएस महाविद्यालय से तीन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। अंकिता भट्ट (रसायन विज्ञान), अतुल जोशी (भौतिक विज्ञान) और संजय सिंह (गणित) ने स्वर्ण पदक पाकर महाविद्यालय को अत्यंत गौरवान्वित किया है। पूरे महाविद्यालय परिवार इन तीनों विद्यार्थियों की सफलता पर अत्यंत खुशी महसूस कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments