Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडीएवी पीजी कॉलेज के दो छात्रों का एनएसएस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में...

डीएवी पीजी कॉलेज के दो छात्रों का एनएसएस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में चयन

देहरादून। सात से 13 दिसंबर तक रोहतक हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र योगेश बिष्ट और युवराज बिष्ट का चयन हुआ है। दोनों छात्र राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले शिविर में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राकेश लाल, डॉ. रूपाली बहल, डॉ. पूनम शर्मा और डॉ. सविता चौनियाल ने दोनों छात्रों को शिविर में जाने पर उत्तराखंड एनएसएस के बारे में और साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति, शिक्षा, जागरूकता के बारे में जानकारी दी। स्टेट एनएसएस ऑफिसर उत्तराखंड डॉ अजय कुमार, विश्वविद्यालय के समन्वयक आरएस नेगी व एनएसएस के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डीआर रवि ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने कहा कि दोनों छात्र एकीकरण राष्ट्रीय शिविर में उत्तराखंड राज्य और अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं, जो महाविद्यालय परिवार और एनएसएस इकाई के लिए गर्व का विषय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments