Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधडीजीपी के निर्देशों पर stf का एक्शन।

डीजीपी के निर्देशों पर stf का एक्शन।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशानुसार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड द्वारा इनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद हरिद्वार के थाना कनखल की पुलिस के साथ की गई संयुक्त कार्यवाही में जनपद हरिद्वार के थाना कनखल में पंजीकृत डकैती के मुकदमा अपराध संख्या 372 /2018 धारा 395, 412 भा.द.वि. में विगत 2 वर्षों से फरार चल रहे ₹2500 के वांछित/ इनामी अपराधी को दिनांक कल रात्रि में गिरफ्तार किया गया है ।
दिनांक 15/16 सितंबर 2018 की रात्रि में जनपद हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र अंतर्गत रुद्र विहार कॉलोनी जमालपुर में श्री विकास कुमार के निवास पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा घुसकर उन्हें तथा परिजनों के साथ मारपीट तथा हथियारों के बल पर उनको डरा धमका कर बंधक बनाकर घर में रखी समस्त ज्वेलरी ,नकदी एवं बैग में रखे कागजात लूटकर डकैती डाली गई थी उक्त प्रकरण में की गई विवेचना से इस घटना में 8 अपराधियों का संलिप्त होना प्रकाश में आया था जिसमें से तीन अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।शेष अभियुक्तों के फरार होने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा नगद पुरस्कार घोषित किया गया है ।गिरफ्तार अपराधी आजाद पुत्र नाथू भी फरार चल रहा था ।
एसटीएफ के उप निरीक्षक उमेश कुमार एवं कांस्टेबल संजय कुमार द्वारा अभियुक्त के संबन्ध में लगातार प्रयास करते हुए महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन किया गया । जिसके आधार पर जनपद हरिद्वार के थाना कनखल पुलिस एवं एसटीएफ की टीम द्वारा कल रात्रि में रुपए ढाई हजार के इनामी अभियुक्त को इस्लामनगर थाना भोजपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments