Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

Dengue | Disease of the Week | CDC

देहरादून। कोरोना संक्रमण के साथ साथ प्रदेश में डेंगू का खतरा भी बड़ता जा रहा है। जिसके लिए डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। आमजन की सहभागिता से डेंगू के खतरे को रोका जा सकता है। थोड़ी सी सावधानियां रखकर खुद कोए अपने परिवार को और आस.पड़ोस को डेंगू से आसानी से बचाया जा सकता है। डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लें और बिना डाक्टर की सलाह के कोई दवा न लें।

डेंगू से बचाव के उपाय

डेंगू से बचाव के लिए सबसे सरल उपाय डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को पनपने से रोकना है। घर और आसपास पानी एकत्र न होने दिया जाए। अगर आसपास एकत्र पानी को हटाना सम्भव न हो तो उसमें मिट्टी का तेल छिड़क दें। पानी की टंकीए जल भंडारण की वस्तुओं को ढ़क कर रखें। सभी गुलदस्तोंए पानी के बर्तनों और कूलर का सारा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य पूरी तरह से खाली कर दें। ऐसे कपड़ें पहनें जो शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढ़क सकें। प्रयोग में न लाए जाने वाले पात्रोंए कबाड़ए टायरए नारियल के खोखे आदि को नष्ट कर दें। मच्छर के बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।

डेंगू के लक्षण

तेज बुखारए सर दर्दए बदन दर्दए मांसपेशियों व जोड़ों में दर्दए आंखों के पिछले भाग में दर्दए शरीर पर लाल चकत्तेए जी मिचलाना और उलटीए डेंगू बुखार के लक्षण हैं।

डेंगू होने के बाद क्या करें

डेंगू के लक्षण होने पर घबराएं नहीं। डाक्टरी सलाह लेते हुए दवा लें। अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा से आराम करें। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 104 पर सम्पर्क करें। डेंगू से बचाव के लिए जांच व उपचार की सुविधाएं सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments