Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनडेडलाइन खत्म होने के बाद भी मसूरी अकादमी नहीं पहुंचीं ट्रेनी आईएएस...

डेडलाइन खत्म होने के बाद भी मसूरी अकादमी नहीं पहुंचीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी, हो सकती है कार्रवाई

Trainee IAS officer Pooja Khedkar did not reach the academy Mussoorie Dehradun Uttarakhand News in hindi

यूपीएससी में नियुक्ति को लेकर विवादों में आई ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर बुधवार को भी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी नहीं पहुंच सकी। उनको 23 जुलाई तक अकादमी पहुंचकर रिपोर्ट करनी थी। तय डेडलाइन खत्म होने के बाद भी वह अकादमी नहीं पहुंचीं।

ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर गलत मेडिकल रिपोर्ट और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और आरक्षण आदि कई आरोपों से घिरी हैं। आरोपों की जांच चल रही है। पूजा खेडकर को 23 जुलाई तक अकादमी में पहुंचना था, लेकिन वह 24 जुलाई तक भी नहीं पहुंची हैं। सूत्रों के मुताबिक अकादमी नहीं पहुंचने पर अकादमी प्रशासन की ओर से ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments