Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधडोईवालाः महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने ससुरालियों पर लगाया...

डोईवालाः महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने ससुरालियों पर लगाया आरोप, आज करवाया जाएगा पीएम

देहरादून। डोईवाला थाना क्षेत्र के बुल्लावाला में एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने तनाव में आकर खुदकशी करने की बात लिखी है।

एसएसआइ महावीर सिंह रावत ने बताया कि हरिद्वार की रहने वाली डॉली की शादी 2013 में बुल्लावाला निवासी अमित कुमार से हुई थी। अमित एयरपोर्ट में नौकरी करते हैं और उनकी दो बेटियां हैं। इनमें से एक तीन जबकि एक चार वर्ष की है। सोमवार को दोपहर 12 से एक बजे के बीच डॉली अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला।

किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो महिला पंखे से लटक रही थी। इसके बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसआइ ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने खुदकशी का कारण तनाव लिखा है। उन्होंने बताया कि महिला की शादी को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए थे, जिस पर पंचनामा की कार्रवाई मजिस्ट्रेट ने की। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

एसएसआइ ने बताया कि महिला के पिता राजकुमार गोस्वामी जोकि हरिद्वार में मंदिर में सेवादार हैं, ने ससुरालियों पर परेशान करने और खुदकशी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। बताया कि यदि मायके पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments