Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डठंड बढ़ने के साथ ही बेसहारा लोगों के लिये  खुले रैन बसेरे 

ठंड बढ़ने के साथ ही बेसहारा लोगों के लिये  खुले रैन बसेरे 

देहरादून में ठंड बढ़ने के साथ ही नगर निगम की ओर से बेसहारा लोगों को आसरा देने के लिए रैन बसेरों को खोल दिया है….कोरोना काल में मेयर ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये है…..नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि रैन बसेरों में बिस्तरों का इंतजाम कर दिया गया है। कोरोना के मद्देनजर यहां आसरा लेने वालों की सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। फिर छह-छह फुट की दूरी पर उनके बिस्तर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा…..बता दें कि हर साल रैन बसेरे दिसंबर में खोले जाते हैं, लेकिन इस मर्तबा मौसम ने नवंबर में ही कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया है। ऐसे में नगर निगम द्वारा सड़कों पर बेसहारा सोने वालों की सुध लेते हुए अभी से अपने रैन बसेरों को खोल दिया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments