Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतनाव के चलते तीसरी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग

तनाव के चलते तीसरी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग

देहरादून। घंटाघर स्थित एमडीडीए के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल से एक शख्स ने छलांग लगा दी। आनन-फानन घायल को इलाज के लिए दून अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने तनाव के चलते छलांग लगाई। 

घंटाघर स्थित कालसंग रेस्टोरेंट की छत पर एक युवक चल रहा था। अचानक वह छत से नीचे गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान सोमबीर पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी चक्खूवाला देहरादून मूल निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। युवक मुख्य डाकघर घंटाघर देहरादून में तैनात है। उसे दून हॉस्पिटल से महंत इंद्रेश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments