Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत जंगल में लगी आग

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत जंगल में लगी आग

नैनीताल।  गर्मी का सीजन आते ही जंगल में भी आग की घटनाएं बढऩे लगी है। मोहान के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी तो वन विभाग में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया गया। 

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत जंगल में आग लग गई। जमीन में लगी आग पेड़ तक जा पहुंची। आग से हाइवे किनारे एक सूखा पेड़ भी जलने लगा। किसी वाहन पर जलता हुआ पेड़ गिरने की आशंका पर ग्रामीणों ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी। जंगल किनारे सूखे घास पत्तों की वजह से आग आसपास फैलने लगी। आग जंगल में फैलने की आशंका पर वन कर्मियों ने अग्रिशमन विभाग को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारी दमकल वाहन के साथ मौके के लिए रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments