Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतहसील का औचक निरीक्षण करने पहुंची डीएम, खामियों पर जताई नाराजगी

तहसील का औचक निरीक्षण करने पहुंची डीएम, खामियों पर जताई नाराजगी

देहरादून। बुधवार सुबह जिलाधिकारी सोनिका कैंप कार्यालय से सीधे सदर तहसील परिसर पहुंच गईं। यहां तहसील जाने वाली सीढ़ियों की हालत देखकर ही उनका पारा चढ़ गया। ऊपर पहुंची तो यहां उनको दलाल नजर आ गए। इस पर उन्होंने तहसीलदार और प्रभारी एसडीएम सदर की क्लास ली। इसके बाद यहां सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनुभागों पर विभाग संबंधित कार्य और वहां बैठने वाले अधिकारी की प्लेट गेट पर नहीं लगी थी। इस पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार कक्ष में गेट बंद करवा कर एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल, तहसीलदार एसएस रांगड़ और नायब तहसीलदार जसपाल सिंह राणा के साथ बैठक की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments