Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतारणी नौका से दुनिया का चक्कर लगाने वाली वर्तिका जोशी का सेवानिवृत्ति...

तारणी नौका से दुनिया का चक्कर लगाने वाली वर्तिका जोशी का सेवानिवृत्ति पर ऋषिकेश में स्वागत

ऋषिकेश: भारतीय नौसेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी का सेवानिवृत्त होने पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में जोरदार स्वागत किया गया।

सागर परिक्रमा अभियान दल का किया नेतृत्व
वर्तिका ने 2017 में भारतीय नौसेना के महत्वपूर्ण नाविका सागर परिक्रमा अभियान दल का नेतृत्व कर छह सदस्यीय दल के साथ दुनिया का चक्कर लगाया था।

वर्ष 2010 में बनी थी नौसेना अधिकारी
अग्रसेन नगर निवासी वर्तिका जोशी वर्ष 2010 में नौसेना अधिकारी बनी थी। वर्तिका ने अपने एक दशक से अधिक के कार्यकाल में बड़ी उपलब्धियां हासिल की।

पाल नौका से लगाया था दुनिया चक्‍कर
वर्ष 2017 में नौसेना की महिला अधिकारियों का छह सदस्यीय दल ने पाल नौका आइएनएसवी (इंडियन नेवल सेलिंग वेसल) तारणी से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया था। दुनिया में अपनी तरह के इस पहले अभियान का सफल नेतृत्व वर्तिका जोशी ने ही किया था।

कई पुरस्‍कारों से किया जा चुका है सम्‍मानित
इसके लिए वर्तिका जोशी को नौसेना मेडल, साहसिक खेल पुरुस्कार, नारी शक्ति पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

सेवानिवृत्त होने पर किया गया भव्‍य स्‍वागत
वर्तिका जोशी अब सेवानिवृत्त होकर घर वापस आई हैं। अग्रसेन नगर सोसायटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डा. एनपी महेश्वरी एवं समाजसेवी डा. राजे नेगी ने सेवानिवृत्त होकर लोटी वर्तिका को पुष्पगुच्छ, शाल ओढ़ाकर एवं भगवत गीता भेंटकर स्वागत किया।

इस मौके पर वर्तिका के पिता सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रदीप जोशी, माता प्रोफेसर अल्पना जोशी, दिलबर सिंह रावत, डा. गौरव भल्ला, वीपी सिंह, संदीप सक्सेना, एससी गुप्ता, नेहा भल्ला, एके सिंह, जेपी बहुखंडी, हरि प्रसाद काप्टियाल, बीआर गुलियानी, अंकुर टिबरवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments