Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतीन जिलों में चार दिन अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट, प्रदेश की...

तीन जिलों में चार दिन अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट, प्रदेश की 404 सड़कें बंद

अगले चार दिन तक प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन तीन दिनों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और बिजली चमकने की आशंका है।

अगले चार दिन तक प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन तीन दिनों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और बिजली चमकने की आशंका है।

मोबाइल स्विच ऑफ नहीं रहेंगे
अधिकारियों को निर्देश दिए कि चेतावनी की अवधि में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं होंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में विशेष सावधानी बरती जाएगी।

ये निर्देश भी दिए

– लोगों के फंसे होने की स्थिति में खाद्य सामग्री व मेडिकल व्यवस्था की जाए।
– उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों को आवागमन की अनुमति नहीं दी जाए।
– नगरों-कस्बों में नालियों के अवरोध दूर किए जाएं।

मलबे से प्रदेश की 404 सड़कें बंद
प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन और भू-धंसाव हुआ है। इससे रुद्रप्रयाग जिले में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई राष्ट्रीय और राज्य मार्ग बंद हो गए। बृहस्पतिवार को 214 मार्ग बंद हुए, जिन्हें मिलाकर अब तक 404 मार्ग बंद हैं। वहीं इस साल अब तक 12 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं, हालांकि प्रदेश भर में 36 पुल जर्जर हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों में टिहरी में कुरीखाल कुई मोटर मार्ग, इसी जिले में सौंडी भुटली नैल पवैथ मोटर मार्ग, कारगिल शहीद जगत सिंह के ग्राम कुड्या तक मुख्य मार्ग, गूलर गजा मोटर मार्ग से पावकी देवी इंटर कॉलेज मोटर मार्ग, गौमुख डोभ मोटर मार्ग, क्यार सौड़ मोटर मार्ग सहित कई मार्ग मलबा आने से बंद हैं। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाया जा रहा है। जल्द ही मार्गों को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

चमोली जिले के पोखरी में पोखरी-हरिशंकर मोटर मार्ग किलोमीटर सात से आठ पर वॉश आउट हो गया है। इस मार्ग को खोलने के लिए अतिरिक्त पहाड़ कटान की आवश्यकता है। पौड़ी जिले में बिरसीणीखाल कोटा सिल्सू मोटर मार्ग, नगर मवाधार मोटर मार्ग, तैड़ी बसंतपुर मोटर मार्ग, जाखणी घुडैत मोटर मार्ग, मरगांव कांडा मोटर मार्ग, कोट तल्ला, कोट मल्ला मोटर मार्ग भी मलबा आने से बंद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments