Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधतीन नाबालिगों के अपहरण के बाद दुष्कर्म पर महिला आयोग की अध्यक्ष...

तीन नाबालिगों के अपहरण के बाद दुष्कर्म पर महिला आयोग की अध्यक्ष सख्त

ऋषिकेश: उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने रानीपोखरी थाना क्षेत्र में पीड़ित नाबालिगों से रानीपोखरी थाने में पहुंच कर की मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस मामले में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

कठोर कार्रवाई के निर्देश
रानीपोखरी निवासी नाबालिग बालिकाओं के अपहरण और दुष्कर्म के मामले के जानकारी में आते ही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए तत्काल एसपी देहात से बात की और मामले में शीघ्रता से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

घटना की जानकारी ली
तीनों बालिकाओं के मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल स्वयं उनसे मिलने रानीपोखरी थाने पहुंची और बालिकाओं से मिलकर हाल जाना। मौके पर सीओ डोईवाला अनिल कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष रानीपोखरी शिशुपाल राणा से घटना की जानकारी ली।

तीन आरोपित हुए गिरफ्तार
आयोग अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के मामले का होना अत्यधिक चिंता का विषय है और यह घटना इस क्षेत्र को शर्मसार करने वाली है। आयोग की अध्यक्ष ने तीनों नाबालिगों के मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी ली। सीओ व एसएचओ रानीपोखरी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को कल व एक को आज गिरफ्तार कर लिया है।

दो आरोपित जेल भेजे गए 
सीओ डोईवाला ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भी भेज दिया गया है। एक आरोपित को आज पेशी के बाद जेल भेजा जाएगा। साथ ही आज तीनों बच्चियों के 164 के बयान होने हैं। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को उनके स्वजन से भी बातचीत की। जानकारी के मुताबिक पता चला कि यह दोनों बहने है और एक अपनी रिश्तेदार के साथ रहती है।

एक सप्ताह में भेजें रिपोर्ट
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने निर्देश देते हुआ कहा कि दोषी किसी भी प्रकार से छूटने ना पाएं व तहरीर देने वाली महिला और पीड़ित बालिकाओं की सुरक्षा का भी पुलिस पूर्णरूप से ध्यान रखे। साथ ही उन्होंने एक सप्ताह के भीतर इस मामले की जांच कर रिपोर्ट आयोग को भेजने के भी निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments