Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतेजी से बढ़ा ग्राफ राजभवन के कई कर्मचारी संक्रमित

तेजी से बढ़ा ग्राफ राजभवन के कई कर्मचारी संक्रमित

उत्तराखंड कोरोना संक्रमण का तेजी से बढ़ता ग्राफ चिंता बढ़ा रहा है। बीते 24 घंटे में 2915 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। कोरोना ने राजभवन में भी दस्तक दे दी है। राजभवन सचिवालय ने इसकी पुष्टि करते हुए एक लिखित आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि राजभवन के सभी कार्यालयों को सैनिटाइज करने के लिए 13 व 14 जनवरी को राजभवन बंद रहेगा।

उत्तराखंड राजभवन में बड़े पैमाने पर कोरोना कर्मचारी संक्रमित मिलने पर हड़कंप की स्थिति है। इसके बाद राजभवन को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान राजभवन के सभी कार्यालयों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। इस संबंध में राजभवन सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए। आदेश में फिलहाल संख्या तो नहीं बताई गई है, लेकिन यह लिखा गया है कि राजभवन में वृहद पैमाने पर कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments