Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनतैयार हुआ देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान, गांधी पार्क के चारों तरफ...

तैयार हुआ देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान, गांधी पार्क के चारों तरफ रहेगा वन-वे

देहरादून। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों के मद्देनजर पुलिस ने कई एजेंसियों के साथ माथापच्ची करने के बाद नया ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया। खास बात यह है कि गांधी पार्क के चारों तरफ वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस के सामने अब प्लान को अमलीजामा पहनाने की चुनौती है।

घंटाघर से राजपुर रोड पर यातायात वन-वे रहेगा, जबकि राजपुर रोड से आने वाला यातायात घंटाघर के बजाय ओरियंट चैक के रास्ते शहर में प्रवेश करेगा। इस प्लान से लोगों को 900 मीटर अतिरिक्त चलना पड़ेगा। यह पूरा रास्ता ट्रैफिक लाइट से मुक्त होगा। हालांकि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि नया ट्रैफिक कब से लागू होना है। पुलिस पहले रविवार को ट्रायल कर यह जानना चाहती है कि यातायात संचालन में किस तरह के अवरोध सामने आते हैं।

यहां रहेगी वन-वे व्यवस्था

– दर्शनलाल चैक से घंटाघर
– ओरियंट चैक से कनक चैक
– लैंसडाउन चैक से दर्शनलाल चैक
– कनक चैक से रोजगार तिराहा
– सीजेएम तिराहा से लैंसडाउन चैक
– बुद्धा चैक से क्रास रोड़ की ओर वन वे

यह मार्ग रहेगा बंद
बुद्धा चैक से लेकर दर्शन लाल चैक के मध्य यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। सड़क का बायां हिस्सा सेंट थॉमस स्कूल के वाहनों के लिए खुला रहेगा।

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

-राजपुर रोड से घंटाघर और चकराता आने वाले वाहन ओरियंट चैक, कनक चैक, लैंसडाउन चैक, दर्शनलाल चैक होते हुए जाएंगे।

-राजपुर रोड से कचहरी अथवा दून अस्पताल जाने वाले वाहन ओरियंट चैक, कनक चैक, लैंसडाउन चैक, बुद्धा चैक होते हुए जाएंगे। राजपुर रोड से अग्रसेन चैक (प्रिंस चैक) और रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाएंगे।

-चकराता रोड से दून अस्पताल और कचहरी चैक जाने वाला यातायात घंटाघर, ओरियंट चैक, कनक चैक, लैंसडाउन चैक और दर्शनलाल चैक होते जाएगा।

-चकराता रोड से अग्रसेन चैक और रेलवे स्टेशन जाने वाला ट्रैफिक घंटाघर, ओरियंट चैक, कनक चैक लैंसडाउन चैक और बुद्धा चैक होते हुए जाएगा।

-चकराता रोड से ईसी रोड जाने वाला ट्रैफिक घंटाघर, ओरियंट चैक, कनक चैक, रोजगार तिराहा, सर्वे चैक से होकर जाएगा।

-आराघर चैक से एमकेपी चैक से घंटाघर और चकराता रोड जाने वाला यातायात बुद्धा चैक, लैंसडाउन चैक, दर्शनलाल चैक से होकर जाएगा।

-क्रॉस रोड और सर्वे चैक से घंटाघर और चकराता रोड का ट्रैफिक ईसी रोड, सर्वे चैक, रोजगार तिराहे, कांवेंट तिराहे, लैंसडाउन चैक और दर्शनलाल चैक होकर जाएगा।

-द्वारिका स्टोर और ईसी रोड का यातायात एमकेपी चैक, बुद्धा चैक, लेंसडाउन चैक, दर्शनलाल चैक होते हुए घंटाघर अथवा चकराता रोड जाएगा।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के मद्देनजर तैयार किए नए ट्रैफिक प्लान का रविवार को ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल में यातायात पर सकारात्मक प्रभाव दिखने के बाद भविष्य में इसे लागू करने पर फैसला लिया जाएगा। ट्रैफिक प्लान को लेकर लोगों का सहयोग अपेक्षित है। प्रयास किया गया है कि वाहन चालकों को कम से कम दिक्कत हो। नई व्यवस्था से वाहन चालकों को 900 मीटर अतिरिक्त चलना होगा। पूरा रूट ट्रैफिक लाइट से मुक्त होने के कारण यातायात नियमित रूप से चलता रहेगा।
-अरुण मोहन जोशी, पुलिस उप महानिरीक्षक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments