Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनतड़के धनोल्टी के रास्ते में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, दो...

तड़के धनोल्टी के रास्ते में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, दो गंभीर घायल

देहरादून। देहरादून के मसूरी में आज तड़के एक कार धनोल्टी जाते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गए हैं। दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके07 -एल-7937 जेपी बैंड से धनोल्टी रोड की तरफ जा रही थी। तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिरने से बचाने के चलते सड़क पर पलट गई।

हादसे में लालू साहनी पुत्र राजेंद्र साहनी(18) और विनोद साहनी पुत्र छोटू साहनी(35) निवासी लाइब्रेरी चैक घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों का इलाज कराया जा रहा है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments