Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदवा के धोखे में ऋषिकेश में युवक ने गटक लिया जहर, मुंह...

दवा के धोखे में ऋषिकेश में युवक ने गटक लिया जहर, मुंह से झाग निकलने पर दोस्त लाया हास्पिटल

ऋषिकेश। पौड़ी गढ़वाल जिले के एक युवक ने दवाई के धोखे में जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके बाद वो बेहोशी की हालत में पहुंच गया। मुंह से झाग निकलता देख दोस्त ने आनन-फानन उसे ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ निवासी गौरव पंवार (25 वर्ष) पुत्र विनोद पंवार निवासी को उसका दोस्त अमित रावत राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में बेहोशी की हालत में उपचार के लिए लेकर आया।

उसने बताया कि गौरव पंवार ने धोखे से दवाई समझ कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, जिसके बाद से ही उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। ये देख वो उसे ऋषिकेश अस्पताल में लेकर लेकर आया। फिलहाल, युवक का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments