Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदशहरे पर कोरोना का असर, किसी भी तरह के मेले के आयोजन...

दशहरे पर कोरोना का असर, किसी भी तरह के मेले के आयोजन पर प्रतिबंध

देहरादून। कोरोना के कारण इस बार दशहरे के पर्व पर कोरोना का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हर साल दशहरे पर राजधानी देहरादून में कई मेले और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता था, लेकिन इस बार किसी भी तरह के मेले के आयोजन पर प्रतिबंध है तो वहीं इस बार राजधानी देहरादून में दशहरे के त्यौहार में लोगों को बड़ी ही मायूसी हाथ लगेगी .लेकिन जिला प्रशासन की अनुमति लेकर  सीमित  संख्या में रावण दहन किया जा सकेगा।  वही देहरादून जिला अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कोविड के नियमों के पालन के साथ ही अनुमति दी गई है कोरोना संक्रमण को देखते हुए दशहरा के कार्यक्रम में अधिक लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं है साथ ही डीएम ने दशहरा की समितियों से अनुरोध किया कि जो उनकी परंपराएं चल रही है उन स्वस्थ परंपराओं का निर्वहन करें और भीड़ कम से कम रखें और त्योहार को प्रसन्नता के साथ मनाएं। -आशीष श्रीवास्तव डीएम देहरादून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments