Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिनेशपुर में नहाने गए युवक की हौदी के नाले में मिली लाश,...

दिनेशपुर में नहाने गए युवक की हौदी के नाले में मिली लाश, ये बताई जा रही मौत की वजह

रुद्रपुर/दिनेशपुर : घर के पास ही खेत में बने हौदी में नहाने गए युवक की नहर किनारे लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की संभावना है, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगी।

वार्ड नंबर पांच, दिनेशपुर निवासी 40 वर्षीय संजय कोली पुत्र रामदास हलवाई का काम करता था। मंगलवार सुबह पत्नी चंद्रवती से खेत में बने हौद में नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद खेत मालिक हौदी के पास पहुंचा। उसे संजय कोली हौदी के नहर किनारे मृत पड़ा हुआ मिला। इस पर उसने ग्रामिणों को सूचना दी। सूचना पर संजय कोली के स्वजनों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई और जानकारी ली।

संजय की लाश देखकर स्वजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला उप निरीक्षक सोनिया जोशी ने बताया कि संजय हौदी में नहाने गया था, जहां पर उसकी लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि संजय की मौत हौदी में डूबने से हुई है या फिर अन्य कारणों से। इसके लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments