Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिन में तेज धूप और रात में गिर जा रहा पारा, देहरादून...

दिन में तेज धूप और रात में गिर जा रहा पारा, देहरादून से लेकर हरिद्वार तक बदला मौसम

देहरादून। तराई में बीते एक सप्ताह से मौसम ने करवट ले ली है। सुबह कड़ी धूप के बीच जहां मौसम साफ नजर आ रहा है। वहीं शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी मौसम ऐसे ही साफ रहेगा।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कड़ी धूप निकली और दोपहर में हल्की उमस महसूस की गई। इस दौरान आसमान पूरी तरह साफ नजर आया।

ऐसा रहा तापमान
सुबह आर्द्रता 83 प्रतिशत व दोपहर बाद 52 प्रतिशत दर्ज की गई। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस, काशीपुर का अधिकतम तापमान 34.3 व न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धीरे-धीरे रात में तापमान गिरने लगा है, जिससे जल्द ही बर्फबारी का दौर भी शुरू होने वाला है। उत्तराखंड का मौसम बदलने लगा है।

इन बातों का रखें ध्यान
इन दिनों मौसम में हल्की ठंडक आने लगी है। बदलते मौसम में बीमार पड़ने की आशंका ज्यादा रहती है। मौसम में जरा की लापरवाही से सर्दी खांसी व बुखार तक हो सकता है। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए खानपान को लेकर सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। अच्छा खानपान मजबूत बनाकर बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments