Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली कूच के दौरान बैरिकेडिंग तोडने और पुलिस से अभद्रता करने के...

दिल्ली कूच के दौरान बैरिकेडिंग तोडने और पुलिस से अभद्रता करने के माामले में 1000-1500 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। दिल्ली कूच के दौरान शुक्रवार को उत्तराखंड की सीमा पर किसानों द्वारा बैरिकेडिंग तोडने और पुलिस से अभद्रता करने के माामले में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने करीब 1000-1500 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करने के लिए शुक्रवार को तड़के से ही ऊधमसिंह नगर जिले से किसान रवाना होने लगे, लेकिन जगह-जगह पुलिस भी किसानों को रोकने के लिए मुस्तैद रही। बैरियरों पर किसानों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। सितारगंज में ट्रैक्टर चढ़ाकर बैरिकेडिंग तोड़ दिए, इस बीच झनकईया थानाध्यक्ष, एसएसआई और एक कांस्टेबल घायल हो गया।

सिसईखेड़ा में बैरिकेडिंग तोड़कर आए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नानकमत्ता के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के दाहिने हाथ और बायें पैर पर चोट लगी। नानकमत्ता में झड़प के दौरान एसओ की वर्दी फट गई। बाजपुर में भी बैरिकेडिंग तोड़कर किसानों के 400 वाहनों का जत्था दिल्ली कूच कर गया। इसके अलावा कई जगहों पर पुलिस के रोके जाने पर किसान अपने वाहन छोड़कर पैदल ही चल दिए। 

देहरादून से गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था

किसान कानून के खिलाफ दिल्ली और देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को देहरादून से एक जत्था गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। राज्य महामंत्री व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कॉमरेड गंगाधर नौटियाल ने जत्थे को रवाना किया। यह जत्था सुबह नौ बजे राजपुर रोड स्थित कार्यालय से रवाना किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments