Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली के एमसीडी चुनाव में प्रचार करेंगे आप के 45 नेता, स्टार...

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में प्रचार करेंगे आप के 45 नेता, स्टार प्रचारकों की सूची जारी

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के 45 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी का मानना है कि दिल्ली में उत्तराखंड मूल के लोगों की संख्या काफी है। ऐसे में उत्तराखंड के नेताओं का प्रचार फायदेमंद होगा।

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने जोत सिंह बिष्ट, जगतार सिंह बजवाल, शिशुपाल सिंह रावत, नरेश शर्मा, प्रेम सिंह, डॉ.आरपी रतूड़ी, एडवोकेट रजिया बेग, सुनीता बजवा, दिगमोहन नेगी, प्रवीण बंसल, राजेश बिष्ट, अमित जोशी, डीके पाल, रविंद्र आनंद, राजीव लोचन, संजय सैनी, सुभाषा व्यापारी, ममता सिंह, विजय सिंह पंवार, मनोरथ निराला, नंदन सिंह बिष्ट का नाम दिया गया है।

इसके अलावा जसपाल सिंह, सुमित टिक्कु, कुलवंत सिंह, डॉ.युसुफ, मनोहर लाल पहाड़ी, सीपी सिंह, प्रशांत राय, राजू मौर्या, कमलेश रमन, पुष्पा चौहान, शादाब आलम, डॉ.युनुस चौधरी, नितिन जोशी, गजेंद्र चौहान, चंद्रशेखर पांडेय, सुरेश बिष्ट, अशोक सेमवाल, समीर रतूड़ी, दिनेश सेमवाल, मंजू शर्मा, राजेंद्र, सुधा पटवाल, सुदेश सैनी और विपिन नेगी के नामों की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments