Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदिल्ली जमात में शामिल हुआ युवक एम्बुलेंस से उतर कर भागा, कई...

दिल्ली जमात में शामिल हुआ युवक एम्बुलेंस से उतर कर भागा, कई जगह थूका

देहरादून। कोरोना पॉजिटिव मामलों में उत्तराखंड हिमालय राज्यों में तीसरे स्थान पर है। जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में हालात ज्यादा गंभीर हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अभी तक सात मामले सामने आए हैं। जिसमें से दो मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।

हरिद्वार मेला अस्पताल में आईसोलेट करने के लिए लाया जा रहा युवक एम्बुलेंस से उतर कर भाग गया। युवक असम निवासी है, जोकि दिल्ली जमात में शामिल हुआ था। उसे लकसर की टीम ने सुल्तानपुर से पकड़ा था। पुलिस भी साथ में मोजूद थी। करीब आधे घंटे के बाद उसे पकड़ा जा सका। इसके बाद उसे मेला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। उसने कई जगह थूका भी था। सभी सम्भावित जगहों पर छिड़काव किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments