Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली में आरूषी निशंक को चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से नवाजा गया

दिल्ली में आरूषी निशंक को चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से नवाजा गया

देहरादून। उत्तराखंड की आरुषि निशंक को दिल्ली में चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और स्पर्श गंगा को प्रमोट करने के लिए मिला है। आरुषि को यह अवार्ड पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दिया।

केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री और नमामि गंगे की प्रमोटर आरुषि ने पर्यावरण व नदी संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई। इसके लिए आरुषि ने सेल्फी विद माय स्पर्श ट्री मुहिम चलाई। जिसकी सराहना करते हुए देश की प्रख्यात हस्तियों ने उन्हें सम्मानित किया है। कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन, पतंजलि के मुखिया बालकृष्ण, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व राज कुंद्रा समेत उत्तराखंड के डॉ. तनुज भाटिया को भी सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, वेद प्रताप वैदिक, डॉ. सुभाष कश्यप, पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केजी बालकृष्णन, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

अवार्ड प्राप्त करने के बाद आरुषि निशंक ने कहा कि उनके प्रयास को सराहा गया, जिससे वह बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड यानी देवभूमि पर सभी देवताओं और मां गंगा का आशीर्वाद है। दो अक्टूबर 2019 को उन्होंने सेल्फी विद माय स्पर्श ट्री मुहिम शुरू की, जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया। लोगों ने उनके कहने पर पौधे रोपकर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड की। पर्यावरण व नदियों के संरक्षण को इससे बल मिला। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत सालभर में गंगा के किनारे देशभर में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।

डॉ. तनुज भाटिया को चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड

शहर के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. तनुज भाटिया को राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड मिला है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया।

इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी की ओर से यह अवार्ड उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। देश की 26 हस्तियों को चार श्रेणियों में यह सम्मान दिया गया। जिनमें सांसद अनुराग ठाकुर, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया, सीएम झारखंड हेमंत सोरेन, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा, पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण भी शामिल हैं।

डॉ. भाटिया दून के श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल में ह्दय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और वह अब तक 12 हजार दिल के ऑपरेशन कर चुके हैं। उन्होंने एसपीजीआइ लखनऊ से डीएम कार्डियोलॉजी की पढ़ाई की है। वह मंदाकिनी विहार, सहस्त्रधारा रोड पर परिवार के साथ रहते हैं। एसजीआरआर एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष महंत देवेंद्र दास महाराज समेत तमाम अफसरों ने उन्हें बधाई दी है। डॉ. तनुज के मामा कर्मचारी नेता जगमोहन मेंदीरत्ता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलने पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments