Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली-रामनगर कॉर्बेट ईको ट्रेन को रेलवे की सैद्धांतिक मंजूरी

दिल्ली-रामनगर कॉर्बेट ईको ट्रेन को रेलवे की सैद्धांतिक मंजूरी

दिल्ली-रामनगर कॉर्बेट ईको ट्रेन को रेल मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली में केंद्रीय रेल, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की। उन्होंने राज्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री ने दिल्ली-रामनगर कॉर्बेट ईको ट्रेन की सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए कहा कि जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को रुड़की-देवबंद रेल का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर टनकपुर-बागेश्वर और डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेलवे लाइन के सर्वे की भी स्वीकृति दी। रेल मंत्री ने कहा कि हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण का काम दो फेज में किया जाएगा। पहले फेज में हरिद्वार-रायवाला दोहरीकरण को जल्द पूरा किया जाएगा। रायवाला-देहरादून में भूमि संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करते हुए दूसरे फेज में इसे किया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रालय के अधिकारियों को रायवाला रेलवे डाइवर्जन का काम अविलंब शुरू करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों के लिए हेलीपैड बनना है। उन्होंने इसके लिए बीएचईएल की चिह्नित 0.5 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार को 20 वर्षों के लिए निशुल्क हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया। साथ ही बीएचईएल परिसर में ही चिह्नित 35 एकड़ भूमि में इनलैंड कंटेनर डिपो की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, पीएमजीकेएवाई, एएनबीवाई के लिए उचित दर विक्रेताओं के परिवहन व लाभांश के अंतर्गत अवशेष 526 करोड़ की सब्सिडी उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। इस दौरान मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचवि राधिका झा, शैलेश बगोली, रणजीत सिंहा, सुशील कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments