Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली से बदरीनाथ जा रही कार पुल से नीचे गिरी, हादसे में...

दिल्ली से बदरीनाथ जा रही कार पुल से नीचे गिरी, हादसे में दंपती और उनका तीन साल का पुत्र घायल

ऋषिकेश: दिल्ली से बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की कार गूलर पुल के पास अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। दुर्घटना में दंपती और उनका तीन वर्षीय पुत्र घायल हो गया। एसडीआरएफ की मदद से सभी घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया।

आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई दुर्घटना
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर आज शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे मुनिकीरेती के गूलर क्षेत्र में एक वैगनआर कार पुल से नीचे गिर गई। मुनिकीरेती से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मदद के लिए व्यासी चौकी से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

घायलों को अस्‍पताल में कराया भर्ती
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मौके पर टीम ने रेस्क्यू कर एक दंपती और उनके छोटे बच्चे को घायल अवस्था में निकाला, जिन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया।

परिवार बदरीनाथ धाम जा रहे थे दर्शनों को
घायलों में अमित (32 वर्ष) पुत्र रोहतास, निवासी अमर कालोनी, गोकुलपुरी, ईस्ट दिल्ली, अम्बिका (30 वर्ष) पत्‍नी अमित, दिव्यांश (तीन वर्ष) पुत्र अमित शामिल हैं। यह सभी बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। एसडीआरएफ रेसक्यू टीम में हेड कांस्‍टेबल सुरेश प्रसाद बिजल्वाण, हिमांशु, तरुण, मुकेश विनोद गैरोला शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments