Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदूध बना रहा इम्युनिटी को बलवान, बढ़ रही मांग

दूध बना रहा इम्युनिटी को बलवान, बढ़ रही मांग

देहरादून। कोरोनाकाल में हर कोई अपनी इम्युनिटी (शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता) के प्रति सचेत हो गया है। चिकित्सक भी इम्युनिटी बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। अब इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दूध से बेहतर शायद ही कोई खाद्य पदार्थ होगा। इसमें मनुष्य के शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। गाय के दूध को तो सर्वोत्तम और संपूर्ण आहार माना जाता है। यही वजह है कि कोरोनाकाल में अकेले देहरादून में दूध की मांग 20 फीसद तक बढ़ गई है। सामान्य दिनों में देहरादून में प्रतिदिन दूध की खपत औसतन एक लाख 20 हजार लीटर के आसपास रहती है। जो अब बढ़कर एक लाख 42 हजार लीटर प्रतिदिन पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments