Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून अस्पताल की डॉक्टर समेत तीन में कोरोना की पुष्टि

दून अस्पताल की डॉक्टर समेत तीन में कोरोना की पुष्टि

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल की एक और महिला डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।

जूनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज और देखभाल कर रही थीं। जबकि स्वास्थ्य कर्मी भी लगातार रोटेशन पर कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।  दून अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना संक्रमण की जद में आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शासन प्रशासन की भी चिंता बढ़ी हुई है।

कोरोना मरीजों की देखरेख में जुटे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन अलग-अलग रणनीतियों पर मंथन में जुटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments