Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून अस्पताल से डॉक्टरों के तबादले से मरीज परेशान, 10 से अधिक...

दून अस्पताल से डॉक्टरों के तबादले से मरीज परेशान, 10 से अधिक विशेषज्ञों एक साथ हुआ तबादला

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लगभग 10 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक साथ अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए स्थानांतरित होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। ऑपरेशन के लिए भी मरीजों को अब दूसरे डॉक्टरों से अप्वाइंटमेंट लेना पड़ रहा है।बुधवार को शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में डॉक्टरों के बंफर तबादले किए थे। इसमें दून मेडिकल अस्पताल से भी 10 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक साथ तबादले हुए हैं। इनमें से अधिकतर को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए स्थानांतरित किया गया है। अचानक हुए तबादलों से दून अस्पताल की ओपीडी में आने वाले और भर्ती मरीजों की समस्या बढ़ गई है। अस्पताल पहुंचे कई मरीजों को डॉक्टर न मिलने से मायूस होकर लौटना पड़ा। इससे अस्पताल में अव्यवस्था भी नजर आई।

सर्जरी विभाग में जनरल डॉ. अभय, कैंसर सर्जन डॉ. नवनीत, मेडिसन विभाग में डॉ. जनेंद्र, डॉ. अरुण पांडेय, डॉ. सोनिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. हर्षिता, त्वचा रोग विभाग से डॉ. श्रुति बरनवाला, एनेस्थिया विभाग से डॉ. सैंजल, डॉ. दीपिका तिवारी आदि का तबादला हुआ है। इनकी जगह अब तक किसी की नियुक्ति या स्थानांतरण से पद न भरे जाने के कारण मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से एमबीबीएस शुरू कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसे देखते हुए सरकार ने डॉक्टरों के यह स्थानांतरण किए हैं। फिलहाल विभिन्न विभागों में अन्य डॉक्टर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। बुधवार को ही विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए विज्ञप्ति निकाल दी गई है। जिनके लिए साक्षात्कार 20 अगस्त को होने हैं।
– डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments