Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून के रेलवे कालोनी के खंडहर से मिला महिला का अधजला शव

दून के रेलवे कालोनी के खंडहर से मिला महिला का अधजला शव

महिला की हत्या कर शव रेलवे के खंडहर क्वार्टरों में फेंका

देहरादून: देहरादून रीठामंडी स्थित रेलवे ट्रेक के निकट एक खंडहर से एक महिला का अधजला शव मिला है। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ, जिसके चलते उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को पहचान के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया गया है, वहीं आसपास रहने वाले परिवारों से पूछताछ की जा रही है। लक्खीबाग चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि रेलवे क्वा स्थित एक खंडहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव आधा जला हुआ था। मृतक के दाएं हाथ पर विमला लिखा हुआ है, वहीं बाएं हाथ पर टेटू से दो बच्चों के फोटो बने हैं। इसके अलावा उसके पास कोई ऐसा दस्तावेज बरामद नहीं हो पाया है, जिससे उसकी पहचान हो सके। मामला संदिग्ध लग रहा है, ऐसे में मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments