Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनदून के 49 चैराहों पर लगेंगी स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें, होगा इमरजेंसी कॉल...

दून के 49 चैराहों पर लगेंगी स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें, होगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स

देहरादून। स्मार्ट सिटी के तहत अब दून के चैराहे भी स्मार्ट होंगे। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है और एचपी कंपनी को यह प्रोजेक्ट दिया गया है। जल्द ही शहर के 49 चैराहों पर ऐसी ट्रैफिक लाइट लग जाएंगी जो ट्रैफिक के मिजाज को समझ सकेंगी। यदि ट्रैफिक कम है तो स्वतः ही सिग्नल ग्रीन हो जाएगा और अगर सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक है तो सिग्नल रेड हो जाएगा। इसके अलावा अन्य उपकरण भी चैराहों पर लगाए जाएंगे, जिससे आम आदमी का सफर और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

चैराहों पर अभी जो ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं, उनमें टाइमर फिट किया गया है। जो कि टाइम खत्म होने के बाद ही रेड लाइट या ग्रीन लाइट दिखाती हैं। शहर के प्रमुख 49 चैराहों पर अब जो ट्रैफिक लाइटें लगाई जा रही हैं वह पूरी तरह से स्मार्ट होंगी। इन स्मार्ट ट्रैफिक लाइटों पर सेंसर लगाए जाएंगे, जोकि ट्रैफिक वॉल्यूम को पढ़ लेंगे। इसके अलावा प्रत्येक चैराहे पर हाई डेफिनेशन वाले कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि हर वाहन की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।

ग्रीन कोरिडोर बनाना अब आसान

किसी मरीज को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचाया जाना है तो स्मार्ट ट्रैफिक लाइट्स की मदद से यह आसान हो जाएगा। दरअसल, कंट्रोल रूम एक लाइन की ट्रैफिक लाइट को ग्रीन कर देगा, जिससे मरीज को ले जा रही एंबुलेंस कहीं भी नहीं रुकेगी और समय से अस्पताल तक पहुंच सकेगी।

हर चैराहे पर होगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स

स्मार्ट चैराहे बनाने के लिए हर चैराहे पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स भी बनाए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना या कोई आपातकालीन स्थिति में बॉक्स पर लगाया बटन दबाने पर कंट्रोल रूम में सूचना पहुंच जाएगी। कंट्रोल रूम से सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तक जाएगी, जिसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू हो जाएगा।

आसान नहीं होगा रेड लाइट जंप करना

अब किसी भी वाहन चालक के लिए रेड लाइट जंप करना आसान नहीं होगा। रेड लाइट बेकग्राउंड जंप सिस्टम के माध्यम से रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालक के वाहन की नंबर प्लेट की फोटो पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इसके बाद पुलिस की ओर से रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालक का चालान सीधे घर पर पहुंचा दिया जाएगा।

चैराहों पर मिलेगी हर जानकारी

कहीं कोई दुर्घटना हुई है, ट्रैफिक जाम है या तापमान। इन सबकी जानकारी चैराहों पर लगने वाले वेरीबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) से मिल जाएगी। स्मार्ट सिटी के तहत हर चैक पर वीएमडी लगाई जा रही है।

यह 49 चैक बनेंगे स्मार्ट

क्लॉक टावर, प्रिंस चैक, ओरिएंट तिराहा, सर्किट हाउस, भेल चैक, नान्या बेकरी, अनुराग चैक, सर्वे चैक, आराघर चैक, अजंता चैक, तहसील चैक, बल्लुपुर चैक, यमुना कॉलोनी, किशन नगर चैक, दिलाराम चैक, बल्लीवाला चैक, लैंसडौन चैक, बुद्धा पार्क, लालपुल चैक, निरंजनपुर सब्जी मंडी, शिमला बाईपास, आइएसबीटी चैक, बंगाली कोठी, सहारनपुर चैक, सिटी हार्ट सेंटर, बिंदाल चैक, कनक चैक, द्वारिका चैक, एमकेपी कॉलेज चैक, डीएवी कट, श्रीदुर्गा स्वीट शॉप, सीएमआइ अस्पताल चैक, रेसकोर्स चैक, गढ़ी कैंट चैक, चंदन नगर कट, इनकम टैक्स चैक, दून अस्पताल, फव्वारा चैक, रिस्पना जंक्शन, सेंट ज्यूड चैक, कारगी चैक, धर्मपुर चैक, सहस्रधारा क्रॉसिंग, ओएनजीसी चैक, 6 नंबर पुलिया, दर्शन लाल चैक, एफआरआइ गेट और वसंत विहार चैक शामिल हैं।

लगेंगे आधुनिक उपकरण

एचपी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आवेश सिद्धू के मुताबिक, शहर के विभिन्न 49 चैकों पर स्मार्ट ट्रैफिक लाइट के अलावा आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। चैकों पर लगने वाली स्मार्ट ट्रैफिक लाइट सेंसर से चलने वाली होगी, जोकि ट्रैफिक को देखकर संचालित होंगी। इसके अलावा आधुनिक बुलेट कैमरा आदि लगाए जाने हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments