Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत

दून मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें विद्या विहार सेलाकुई निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति और हरिपुर सेलाकुई निवासी 78 वर्षीय महिला को तीन सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, पार्क रोड निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग दो सितंबर से अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा डीएल रोड निवासी 64 वर्षीय एक महिला और अशोक विहार अजबपुर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है।

कनखल थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

कनखल थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मेडिकल टीम बुलाई गई। आपको बता दें कि शराब के ठेके पर झगड़े के बाद गिरफ्तार किया गया एक युवक शुक्रवार को कोरोना संक्रमित आया था। एहतियात के तौर पर कुछ पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें कनखल थानाध्यक्ष, थाने के हेड मोहर्रिर और एक दारोगा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। थाने को सील करने की तैयारी है। वही रोड़ीबेलवाला पुलिस चौकी से पांच दिन बाद शहर कोतवाली को पुराने भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। कोतवाली के आठ पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित आने के बाद कोतवाली को शिफ्ट किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments